रामदास कविता (रघुवीर सहाय) की सप्रसंग व्याख्या (WBBSE Madhyamik Questions and Answers)
रामदास कविता (रघुवीर सहाय) की सप्रसंग व्याख्या ( Class10 Hindi Summary and Question Answer रामदास शीर्षक कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए। उत्तर: नई कविता के दौर के कवि रघुवीर सहाय ने रामदास शीर्षक कविता में स्वातंत्र्योत्तर भारत की राजनीतिक विद्रूपताओं पर करारा व्यंग किया है। कवि ने रामदास के माध्यम से आम आदमी के दर्द और केंचुआ बनते जा रहे मध्यम वर्ग की दशा को दर्शाया है। कवि ने स्पष्ट रूप से संकेत किया है कि लोकतंत्र का मुखौटा पहने हुए हमारे देश की पूंजीवादी व्यवस्था में आसामाजिक तत्व स्वच्छंद और स्वैराचारी हो गए हैं।